मेथी दाने की उपयोग एवं लाभ

सर्दियों में उठायें मेथीदानों से भरपूर लाभ

मेथीदाना उष्ण,वात व कफनाशक, पित्तवर्धक, पाचनशक्ति व बल वर्धक एवं ह्रदय के लिए हितकर है | यह पुष्टिकारक,शक्ति व स्फूर्तिदायक टॉनिक की तरह कार्य करता है।सुबह और शाम इसे पानी के साथ निगलने से पेट को निरोग बनाता है,कब्ज व गैस को दूर करता है | इसकी मूँग के साथ सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं | यह मधुमेह के रोगियों के लिए खूब लाभदायी

कुछ मेथीदाने रोज धीरे धीरे चबाना या चूसने से वृद्धावस्था में पैदा होनेवाली व्याधियों, जैसे घुटनों व जोड़ों का दर्द,भूख न लगना, हाथों का सुन्न पड़ जाना, सायटिका, मांसपेशियों का खिंचाव, बार बार मूत्र आना, चक्कर आना आदि में लाभ होता है | गर्भवती व स्तनपान करानेवाली महिलाओं को भुने मेथीदानों का चूर्ण आटे के साथ मिला के लड्डू बना के खाना लाभकारी है |

दो चम्मच मेथीदाने एक गिलास पानी में 4 या 5 घंटे भिगोकर रखें फिर इतना उबालें कि पानी चौथाई रह जाय | इसे छानकर २ चम्मच शहद मिला के पियें |

कब्ज में 50 ग्राम मेथीदाने को 200 ग्राम ताजे पानी में भिगो दें | 5या 6 घंटे बाद मसल के पीने से मल साफ़ आने लगता है | भूख अच्छी लगने लगती है और पाचन भी ठीक होने लगता है |

जोड़ों का दर्द में ग्राम मेथीदाने अधकच्चे भून के दरदरा कूट लें | इसमें 25 ग्राम काला नमक मिलाकर रख लें | 2 चम्मच यह मिश्रण सुबह  और शाम गुनगुने पानी से फाँकने से जोड़ों, कमर व घुटनों का दर्द, गठिया का दर्द आदि में लाभ होता है | इससे पेट में गैस भी नहीं बनेगी।

पेट के रोगों में 1 से 3 ग्राम मेथीदानों का चूर्ण सुबह, दोपहर व शाम को पानी के साथ लेने से अपच, दस्त, भूख न लगना, अफरा, दर्द आदि तकलीफों में बहुत लाभ होता है |

दुर्बलता होने पर 1 चम्मच मेथीदानों को घी में भून के सुबह और शाम लेने से रोगजन्य शारीरिक एवं तंत्रिका दुर्बलता दूर होती है |

मासिक धर्म में रुकावट पर 4 चम्मच मेथीदाने 1 गिलास पानी में उबालें | आधा पानी रह जाने पर छानकर गर्म गर्म ही लेने से मासिक धर्म खुल के होने लगता है |

अंगों की जकड़न होने पर भुनी मेथी के आटे में गुड़ की चाशनी मिला के लड्डू बना लें | 1 लड्डू रोज सुबह खाने से वायु के कारण जकड़े हुए अंग 1 सप्ताह में ठीक हो जाते हैं तथा हाथ पैरों में होनेवाला दर्द भी दूर होता है।

सर्दियों में मेथीपाक,मेथी के लड्डू, मेथीदानों व मूँग – दाल की सब्जी आदि के रूप में इसका सेवन खूब लाभदायी हैं |

No comments:

Post a Comment